जनकल्याण शिविर सरकार और जनता के बीच एक सेतु जैसा अभियान है – अंजनी चौरसिया

आष्टा। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा हैं। इसी के चलते नगर में भी नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 17 में पार्षद एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया की उपस्थिति में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। श्रीमती अंजनी चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकल्याण शिविर के माध्यम से सरकार अपने कार्यों को लोगों के बीच पहुंचा रही हैं। सरकार द्वारा गरीब, बेसहारा नागरिकों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिलाया जा रहा है। श्रीमती चौरसिया ने कहा कि इस पर्व के माध्यम से सरकार अपने एक साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने का कार्य कर रही है। साथ ही आने वाले समय में जनता के कल्याण के लिए किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी पेश की जाएगी। यह पर्व सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करेगा। इस पर्व के माध्यम से सरकार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए कदम उठाने का कार्य सतत कर रही है। शिविर में भाजापा नगर मंडल अध्यक्ष पार्षद अंजनी चौरसिया, समुदायिक संगठक पार्वती शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता यादव, आशा कार्यकर्ता ज्योति नामदेव सहित वार्ड की महिलाएं मौजूद थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
Email

Leave a Comment

Read More

पूर्व कलेक्टर एवं नवागत कलेक्टर का स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित   सहकारिता का मुख्य उद्देश्य सर्वांगीण विकास करना है – पूर्व कलेक्टर श्री सिंह   बैंक हित के साथ-साथ ग्रामीणों के हितों का भी ध्यान रखना है – नवागत कलेक्टर श्री बालागुरू के.  

पूर्व कलेक्टर एवं नवागत कलेक्टर का स्वागत एवं विदाई समारोह आयोजित   सहकारिता का मुख्य उद्देश्य सर्वांगीण विकास करना है – पूर्व कलेक्टर श्री सिंह   बैंक हित के साथ-साथ ग्रामीणों के हितों का भी ध्यान रखना है – नवागत कलेक्टर श्री बालागुरू के.  

Read More »